बिलासपुर

चकरभाठा में सूने मकान पर चोरों का धावा, लाखों के जेवर और नकदी चोरी

(धीरेन्द्र मेहता) : बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। घटना वार्ड क्रमांक-15 स्थित आत्मानंद स्कूल के सामने की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त व्याख्याता खगेन्द्र कुमार तिवारी 12 जुलाई को परिवार के साथ कोरबा के बालको अपने बेटे से मिलने गए थे। 13 जुलाई की शाम घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मकान के मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले टूटे हुए थे। अंदर रखी आलमारी और टीन की पेटी भी टूटी मिली।

Advertisement

चोर घर से सोने-चांदी के जेवर, हीरे के आभूषण, कांसे के बर्तन और करीब एक लाख दस हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत का आकलन दस्तावेजों के आधार पर किया जा रहा है। चकरभाठा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button