छत्तीसगढ़
पुलिस विभाग में तबादला, पदोन्नति के बाद अधिकारियों की नई पदस्थापना

छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पदोन्नति के बाद पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक आधार पर उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) और सहायक सेनानी संवर्ग के अधिकारियों का तबादला किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार विशेष शाखा में पदोन्नत उप पुलिस अधीक्षकों और सहायक सेनानियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश में सविता सिंह परिहार को भिलाई और अर्नोल्ड संतरी बड़़ा को बिलासपुर विशेष शाखा में पदस्थ किया गया है। वहीं सहायक सेनानी संवर्ग के कई अधिकारियों का भी विभिन्न बटालियनों, एसटीएफ और विशेष शाखा में स्थानांतरण किया गया है। गृह विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।




