शा. क.उ.मा. वि. शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ से राष्ट्रीय साधन सह मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में पांच छात्राओं का चयन

(राम प्रसाद गुप्ता) : मनेंद्रगढ़ – शा क उ मा वि शिक्षा विभाग में आठवीं में अध्ययन पांच छात्राओं ने राष्ट्रीय साधन सह मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शाला का गौरव बढ़ाया है केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा विभाग , एवं राज्य साक्षरता मिशन द्वारा आयोजित इस चयन परीक्षा में आर्थिक रूप से कमजोर पालकों के बच्चों को कक्षा नवमी से बारहवीं तक चार साल प्रतिमाह 1000 रू छात्रवृत्ति दी जाती है। इस महत्वपूर्ण परीक्षा में शाला की छात्राएं आरती, चांदनी कुर्रे, श्रेया, नाव्य, सोनाक्षी ने सफलता प्राप्त की है।
प्राचार्य अर्चना वैष्णव, प्रधान पाठक गोविंद दास, शिक्षक रोहित सिंह ने छात्राओं को प्रेरित किया। परीक्षा प्रभारी टी विजय गोपाल राव, एवं नोडल अधिकारी जशवंत कुमार ने आवेदन करने तथा परीक्षा में शामिल कराने हेतु विशेष रुचि लेकर मार्गदर्शन दिया। भविष्य में और छात्राओं को लाभान्वित करने हेतु प्रेरित कर रहे हैं।




