छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: अगले 3 घंटे तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में अगले तीन घंटे मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने राज्य के अधिकांश जिलों के लिए नाउकास्ट अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार शाम करीब 6 बजे तक कई इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

Advertisement

मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर समेत बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

 

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों को खेतों में काम करने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम सामान्य होने तक सतर्क रहने की भी अपील की गई है।फिलहाल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ऐसे में प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी सलाह का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहें।

Related Articles

Back to top button