छत्तीसगढ़
हाथी के हमले से दंपति की मौत….

बलरामपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना राजपुर वन परिक्षेत्र के कुंदी कला गांव स्थित बांधपारा जंगल के पास की है, जहां मंगलवार सुबह शौच के लिए निकले दंपति पर दंतैल हाथी ने हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे पति-पत्नी घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान उनका सामना हाथियों के दल से भटके एक दंतैल हाथी से हो गया। हाथी ने दोनों को दौड़ाकर कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से कल्याणपुर क्षेत्र में पांच हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसी दल से अलग हुए दंतैल हाथी ने इस घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।




