छत्तीसगढ़

खेल-खेल में हादसा, जर्जर शौचालय की दीवार ढही, 9 साल के मासूम की मौत

मोहला-मानपुर जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के बागनारा गांव में बच्चों का खेल अचानक मातम में बदल गया, जब एक जर्जर शौचालय की दीवार गिरने से 9 साल के मासूम की मौत हो गई।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम गांव में करीब 6 बच्चे लुका-छुपी खेल रहे थे। इसी दौरान कुछ बच्चे एक पुराने और कमजोर हो चुके शौचालय के पास छिप गए। अचानक शौचालय की जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से ओमेंद्र नाम के 9 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शौचालय लंबे समय से जर्जर हालत में था, लेकिन उसे हटाया या सुरक्षित नहीं किया गया था। हादसे में हर्ष कुमार नाम का एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया है। वहीं एक अन्य बच्चे को हल्की चोटें आई हैं, इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। साथ ही जर्जर और खतरनाक निर्माणों को लेकर प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते ऐसे ढांचों पर ध्यान दिया जाता, तो एक मासूम की जान बचाई जा सकती थी।

Related Articles

Back to top button