बिलासपुर

तेज रफ्तार हाइवा का कहर, एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) :  बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाइवा ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है, जहां मानिकचौरी निवासी गुलशन मरावी अपने भाई संजू मरावी के साथ मल्हार से खरीदारी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बिनौरी के पास तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisement

हादसा इतना भीषण था कि गुलशन मरावी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजू मरावी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

Advertisement

सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ को नियंत्रित कर यातायात बहाल कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर हाइवा चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button