बिलासपुर

शराब के नशे में थार दौड़ाकर चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – सकरी पुलिस ने शहर की सड़कों पर हुड़दंग मचाने और आमजन की जान जोखिम में डालने वाले तीन युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। थार गाड़ी में सवार होकर शराब के नशे में चाकू लहराते और तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले इन आरोपियों को सकरी पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की थार (क्र. CG 10 BW 6664) में सवार तीन युवक शराब के नशे में धुत होकर लापरवाही से गाड़ी चला रहे हैं और एक्सीडेंट कर भाग रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में तत्काल टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आसमा सिटी फेस 2 (मेन्ड्रा रोड) के पास घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी थार छोड़कर हाथों में धारदार चाकू लहराते हुए भागने लगे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया.

Advertisement

आरोपियों मे ईशांत सिंह मण्डलोई उर्फ निशांत उर्फ प्रिंस निवासी रामा लाइफ, सकरी,​शैलेन्द्र उर्फ मोनू सिंह निवासी: कालिका नगर तिफरा, सिरगिट्टी,​राहुल तिवारी निवासी उस्लापुर, सकरी को गिरफ़्तार कर कार्यवाही कि गयी.पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 और शराब पीकर वाहन चलाने पर 185 एम.वी. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है

Related Articles

Back to top button