बोर्ड परीक्षा के मददे नजर डी जे व साउंड सिस्टम पर प्रतिबंध, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने की डीजे संचालकों के साथ बैठक

(राम प्रसाद गुप्ता) : मनेन्द्रगढ़। पुलिस अधीक्षक एम सी बी रत्ना सिंह (IPS)के निर्देश पर,आगामी हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं को देखते हुए मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली में डीजे एवं साउंड सिस्टम संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि न्यायालय कलेक्टर एवं दंडाधिकारी से प्राप्त आदेश के परिपालन हेतु,जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अत्यधित तेज आवाज के साउंड सिस्टम संचालन की शिकायत प्राप्त हुई है , चुकी आगामी माह में हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की परीक्षा दिनांक 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक प्रस्तावित है ।अतः परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के हित को देखते हुए जिले में किसी भी प्रकार की ध्वनि प्रदूषण से परेशानी न हो, इसे लेकर सख्त निर्देश दिए गए।
बैठक में एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र नायक, सिटी कोतवाली प्रभारी दीपेश सैनी सहित क्षेत्र के डीजे/साउंड सिस्टम संचालक मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।इस दौरान डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया कि रात्रि 10 बजे तक पूर्ण रूप से साउंड सिस्टम बंद कर दिया जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं परीक्षा की तैयारी प्रभावित न हो। पुलिस प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।बैठक में संचालकों को समझाइश देते हुए सहयोग की अपील की गई तथा नियमों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही ।




