राजधानी में अपराधियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, नॉर्थ और वेस्ट जोन में चला सघन कॉम्बिंग अभियान

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर नॉर्थ और वेस्ट जोन में सघन चेकिंग, निगरानी और कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया।
इस अभियान का नेतृत्व DCP नॉर्थ मयंक गुर्जर और DCP वेस्ट संदीप पटेल के मार्गदर्शन में किया गया। ADCP आकाश मारकाम, ACP ईशु अग्रवाल, ACP पूर्णिमा लामा और प्रशिक्षु आईपीएस मानसी नानाभाऊ सकोरे सहित गुढ़ियारी, आज़ाद चौक, कबीरनगर और रामनगर क्षेत्र के थाना व चौकी प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला।
कॉम्बिंग अभियान के दौरान रामनगर, आज़ाद चौक और आसपास के इलाकों में गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों और अड्डेबाजों के खिलाफ सख्त चेकिंग की गई। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई, वहीं आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि अपराधियों में डर और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बना रहे।




