तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अमित शाह 7 फरवरी की शाम 4 बजकर 40 मिनट पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे सीधे निजी होटल के लिए रवाना होंगे।
8 फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नक्सलवाद पर एक हाई लेवल मीटिंग लेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे से 6 बजकर 10 मिनट तक “शिफ्टिंग द लेंस” थीम पर आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव में शामिल होंगे। इसी दिन वे रायपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
9 फरवरी को अमित शाह सुबह 11 बजे विशेष विमान से रायपुर से दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। वहां से सड़क मार्ग से बस्तर पंडूम के समापन कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे, जहां दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से शाम 4 बजे तक कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। इसके बाद शाम 4 बजकर 20 मिनट पर जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।




