अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम, आज लेंगी शपथ

महाराष्ट्र की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिवंगत नेता अजित पवार के निधन के बाद अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र की डिप्टी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
सुनेत्रा पवार बारामती से मुंबई पहुंच चुकी हैं। आज शाम 5 बजे राजभवन में आयोजित समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इससे पहले शनिवार दोपहर को हुई एनसीपी विधायक दल की बैठक में सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया।गौरतलब है कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती में हुए एक विमान हादसे में निधन हो गया था। उनके आकस्मिक निधन से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई थी।
अब सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने के साथ ही एनसीपी नेतृत्व ने राजनीतिक स्थिरता का संदेश देने की कोशिश की है। माना जा रहा है कि सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में पार्टी अजित पवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएगी।आज शाम होने वाली शपथ ग्रहण समारोह पर पूरे महाराष्ट्र की निगाहें टिकी हुई हैं।




