छत्तीसगढ़बलौदाबाजार

स्पंज आयरन फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 6 मजदूरों की मौत, 10 से ज्यादा गंभीर

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। गुरुवार सुबह भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम निपानिया में स्थित रियल इस्पात स्पंज आयरन फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया। इस भीषण हादसे में 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैक्ट्री के स्पंज आयरन प्लांट में अचानक हुए धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके को सील कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल है, वहीं प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

Related Articles

Back to top button