देश

वायुसेना का ट्रेनी विमान तालाब में गिरा, दोनों पायलट सुरक्षित…..

प्रयागराज में बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय समयानुसार आज वायुसेना का ट्रेनी विमान इंजन में तकनीकी खराबी के चलते तालाब में गिर गया। विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, विमान बमरौली एयरबेस से उड़ान भर रहा था। अचानक इंजन फेल होने पर पायलटों ने पैराशूट खोला और विमान को रिहाइशी इलाके से दूर तालाब की ओर मोड़ दिया। संयोग से तालाब जलकुंभी से भरा होने के कारण विमान डूबा नहीं।

Advertisement

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पायलटों को तुरंत बाहर निकाला गया और हल्की चोट के कारण अस्पताल भेजा गया। पुलिस, एसडीआरएफ और वायुसेना की टीम भी मौके पर पहुंची है और अब विमान को तालाब से निकालने की कोशिश की जा रही है।पायलटों की सुरक्षा और रिहाइशी इलाके से दूर गिरने के कारण बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों की भीड़ भी तालाब के आसपास जमा रही।

 

Related Articles

Back to top button