छत्तीसगढ़
ब्लॉक कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व, सभी जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति

कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के नए अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा और शीर्ष नेतृत्व की सहमति के बाद नियुक्ति आदेश जारी किए गए।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं में समन्वय और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्तियां अहम मानी जा रही हैं।




