राजनांदगांव

तेंदुए की संदिग्ध अवस्था में मौत….

राजनांदगांव। जिले के मोहारा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिवपुरी के पास चंदिया पहाड़ में एक नर तेंदुए का शव संदिग्ध हालत में मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना बीते 2 जनवरी की बताई जा रही है।

Advertisement

सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, बायोलॉजिस्ट और पशु विभाग के चिकित्सक मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक पोस्टमार्टम में तेंदुए के दाहिने कंधे में फ्रैक्चर पाया गया है, जिसके चलते मौत के कारणों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Advertisement

 

वन विभाग के अनुसार, मृत्यु के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए तेंदुए के आंतरिक अंगों को वेटनरी कॉलेज अंजोरा भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि तेंदुए की मौत प्राकृतिक थी या किसी अन्य कारण से हुई।फिलहाल वन विभाग और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button