बिलासपुर

जंगल में संदिग्ध हालत में मिला लापता युवक का शव….

बिलासपुर – जिले में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सूर्या प्रकाश बघेल के रूप में हुई है, जो 3 दिसंबर से लापता थे।जानकारी के अनुसार, सूर्या प्रकाश बघेल दोपहर करीब 12 बजे घर से निकले थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने जब खोजबीन की तो पता चला कि शाम 6 बजे के बाद उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो चुका था। परिजनों ने उसी दिन रतनपुर थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Advertisement

रातभर परिजन और पुलिस मिलकर उनकी तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। अगली सुबह भैंसाझार जंगल में एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान परिजनों ने सूर्या प्रकाश बघेल के रूप में की।

Advertisement

बताया जा रहा है कि सूर्या प्रकाश गांव के उपसरपंच भी रह चुके थे।फिलहाल रतनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button