बिलासपुर

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत….

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – नेशनल हाईवे 49 से फिर एक दर्दनाक खबर सामने आई है। लगातार हो रहे हादसों के बीच एक और युवक ने अपनी जान गंवा दी। मामला मुड़ीपार टोल प्लाज़ा के पास का है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अकलतरा निवासी रमेश निषाद के रूप में हुई है।

Advertisement

नेशनल हाईवे में हादसे की वजह से सड़के लाल हो रही है एक बार फिर नेशनल हाईवे क्रमांक 49 पर देखने को मिला। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है रमेश निषाद अपने ससुराल नांदघाट लिमतरा से अकलतरा लौट रहा था। जैसे ही वह मुड़ीपार टोल प्लाज़ा के पास पहुंचा, उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रमेश की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की जानकारी लगते ही परिजन चकरभाठा थाना पहुंचे।

Advertisement

बहरहाल चकरभाठा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर वाहन की पहचान करने में जुटी है।

 

Related Articles

Back to top button