छत्तीसगढ़

DGP-IGP सम्मेलन में शामिल होने IIM पहुँचे PM मोदी….

रायपुर – राजधानी में चल रही DGP–IGP कॉन्फ्रेंस आज और अहम हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद रायपुर पहुँच चुके हैं और आज दिनभर देश की सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन समीक्षा और चर्चा होने वाली है।

Advertisement

रायपुर में DGP–IGP कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन… और इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 8:15 बजे IIM रायपुर पहुँचे। जहाँ उनका पारंपरिक स्वागत किया गया।

Advertisement

इसके बाद सुरक्षा, आतंकवाद, नक्सलवाद और साइबर सुरक्षा जैसे राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर कुल चार सत्रों में मैराथन बैठकें होंगी… जो रात 8 बजे तक चलेंगी।

बैठकों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। करीब 12 घंटे तक देश की आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों और उनसे निपटने की रणनीतियों पर विमर्श होगा।

आज कॉन्फ्रेंस में जिन प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी, उनमें शामिल हैं—

  • पिछले सम्मेलन की सिफ़ारिशों की समीक्षा
  • राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य का अवलोकन
  • विजन 2047 के तहत पुलिसिंग का रोडमैप
  • आतंकवाद-निरोध के नए ट्रेंड और उपाय
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए तकनीक का उपयोग
  • जन आंदोलनों से निपटने के लिए नई रणनीतियाँ
  • विदेश में रहने वाले भगोड़ों को वापस लाने का रोडमैप
  • अनुसंधान और अभियोजन में उभरती फॉरेंसिक तकनीक का बढ़ता उपयोग

पूरे दिन की बैठकों के बाद रात 8:35 बजे पीएम मोदी IIM से स्पीकर हाउस के लिए रवाना होंगे…
जहाँ वे रात 8:45 बजे पहुँचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

रायपुर राष्ट्रीय सुरक्षा की इस बड़ी बैठक का केंद्र बना हुआ है,और देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी नई रणनीतियों पर आज के सत्रों से अहम दिशा मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button