बिलासपुर

मकान में कब्ज़ा करने के नियत से की तोड़फोड़, 4 बदमाश गिरफ़्तार

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में मकान पर कब्जा करने की नीयत से घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पिछले छह महीने से फरार चल रहे थे।

Advertisement

घटना 23 फरवरी 2025 की है जब राजकिशोर नगर निवासी G. श्रीनिवास राव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जसबीर सिंह ने छलपूर्वक उसके मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली है, जो मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। इसी विवाद के चलते जसबीर सिंह अपने साथी यश तिवारी, सुदीप डे और उत्कर्ष श्रीवास्तव के साथ घर में घुस गया गाली-गलौज की और मकान खाली करने का दबाव बनाते हुए घर के सामानों को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया।

Advertisement

मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। 25 नवंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राजकिशोर नगर में घूम रहे हैं। इसके बाद एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सरकंडा पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद तीन आरोपियों जसबीर सिंह, यश तिवारी और सुदीप डे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जबकि आरोपी उत्कर्ष श्रीवास्तव का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होने के कारण उसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश अरनेस कुमार बनाम बिहार राज्य के प्रावधानों के तहत रिहा कर दिया गया, फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की विवेचना कर रही है।

Related Articles

Back to top button