छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई: डीएमएफ और शराब घोटाले में 19 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : रायपुर – आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने आज डीएमएफ घोटाला और बहुचर्चित शराब घोटाला प्रकरण में राज्यभर में 19 ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई सुबह से शुरू हुई और देर शाम तक जारी रही।

Advertisement

ईओडब्ल्यू के अनुसार, डीएमएफ घोटाला से जुड़े हरपाल सिंह अरोड़ा और अन्य ठेकेदारों के ठिकानों पर 11 स्थानों— रायपुर 4, बिलासपुर 2, सरगुजा 2, कोण्डागांव 1, धमतरी 1 और बलरामपुर 1—पर सर्च की गई।

Advertisement

वहीं शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अनिल टुटेजा और निरंजन दास के परिजनों से जुड़े 8 स्थानों— बिलासपुर 4, रायपुर 2, दुर्ग 1 और बस्तर 1— पर छापे मारे गए।

छापेमारी के दौरान ईओडब्ल्यू टीमों ने महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए हैं। जुटाए गए सभी साक्ष्यों को जांच में शामिल करते हुए अग्रिम विवेचना जारी है।

ईओडब्ल्यू ने बताया कि यह कार्रवाई डीएमएफ घोटाले के अपराध क्रमांक 02/2024 और शराब घोटाले के अपराध क्रमांक 04/2024 के तहत की गई है, जिनमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और IPC की गंभीर धाराएं दर्ज हैं।

 

Related Articles

Back to top button