छत्तीसगढ़

गुजरात से नशीली टैबलेट लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने वाले आरोपी गिरफ्तार.

 

Advertisement

खैरागढ़ जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के अवैध परिवहन में शामिल सात आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों के पास से 398 स्ट्रिप यानी 3184 नग नशीली कैप्सूल, दो बाइक और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जप्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 66 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से गुजरात से नशीली दवाइयाँ लाकर गड़ई थाना क्षेत्र में बेचने का काम कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम ठंडार के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button