छठ घाट के पास नदी में कूदकर युवती ने दी जान…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में सोमवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। छठ घाट के पास एक युवती ने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची और घंटों की मशक्कत के बाद शव पानी से बाहर निकाला।
सोमवार की देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि युवती अपने घर से अचानक बाहर निकली और सीधा छठघाट की ओर भागते हुए नदी में कूद गई। परिजनों ने बताया कि वे उस समय अपने कमरे में सोये हुए थे, जबकि नीचे के कमरे में उनकी बेटियाँ पढ़ाई कर रही थीं। तभी अचानक एक बेटी कमरे से बाहर निकली और बिना कुछ कहे घर से भाग गई। परिजनों ने बताया साथ मे पढ़ाई कर रही बड़ी बहन पूछती रही कहाँ जा रही है, पर वो कुछ नहीं बोली।
दोड़ते-दोड़ते सीधा नदी में छलांग लगा दी। परिवार का कहना है कि न तो घर में किसी तरह का विवाद हुआ था,और न ही किसी तरह के झगड़े की बात सामने आई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। फिलहाल परिवार गहरे सदमे में है और किसी को समझ नहीं आ रहा कि आखिर युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया।




