रायपुर

विविधता में एकता ही भारत की असली ताकत :  मुख्यमंत्री….”रन फॉर यूनिटी” में शामिल होकर दी एक भारत-श्रेष्ठ भारत की प्रेरणा

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि  : “सरदार पटेल केवल स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे, बल्कि वे उस युगपुरुष थे जिन्होंने अपने साहस और दृढ़ निष्ठा से देश की रियासतों को जोड़कर अखंड भारत की नींव रखी।”

Advertisement

मुख्यमंत्री साय ने स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ शास्त्री चौक से शारदा चौक तक आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल होकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि भारत की असली ताकत इसकी विविधता में निहित एकता है। “राष्ट्रनायकों से प्रेरणा लेकर हमारी भावी पीढ़ी को आगे बढ़ना चाहिए। सरदार पटेल की दूरदृष्टि और नेतृत्व क्षमता आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।”

मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण देव, विधायक पुरंदर मिश्रा और प्रफुल्ल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button