छत्तीसगढ़

रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की कार्यवाई

 

Advertisement

बिलासपुर – एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुक्रवार सुबह भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मनोज तोंडेकर अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना की राशि जारी करने के नाम पर एक युवक से 10 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था। युवक ने इस बात की शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद टीम ने गुप्त जांच कर जाल बिछाया।

Advertisement

 

सुबह तय योजना के मुताबिक जैसे ही बाबू ने रिश्वत की रकम ली, एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की राशि भी बरामद की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी यह जांच कर रही है कि वह कब से इस तरह की घूसखोरी में लिप्त था और किन लाभार्थियों को योजना के नाम पर परेशान कर चुका है।

 

इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एसीबी की इस सख्त कार्रवाई से ईमानदार प्रशासन की उम्मीद बढ़ी है और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।

Related Articles

Back to top button