छत्तीसगढ़
सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई : मुठभेड़ में 2 माओवादी ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद

बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सर्च ऑपरेशन के दौरान 2 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से .303 रायफल, अन्य हथियार, बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी जब्त की गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को बीजापुर के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और 12 सितंबर की सुबह मुठभेड़ हुई।
फिलहाल इलाके में रुक-रुककर गोलीबारी जारी है और सुरक्षाबल पूरे क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। सुरक्षा कारणों से ऑपरेशन में लगे जवानों की संख्या और स्थान की जानकारी अभी साझा नहीं की जा रही है।ऑपरेशन पूर्ण होने के बाद विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।




