“वोट चोर, गद्दी छोड़” कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुँचे सचिन पायलट, कांग्रेस नेता प्रतीक उपवेजा ने की मुलाकात….

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने बिलासपुर में राज्य स्तरीय जनसभा का आयोजन किया। इस जनसभा में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट विशेष तौर पर शामिल हुए।इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।
बिलासपुर के कांग्रेस नेता प्रतीक उपवेजा ने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का स्वागत किया और उनसे मुलाकात भी की। वहीं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सभा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने भाजपा और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने सबसे बड़ा मुद्दा वोट चोरी है और जनता इसे अब कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। पायलट ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस अभियान की शुरुआत पूरे देश में कर दी है और छत्तीसगढ़ में भी यह आंदोलन लगातार आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने एलान किया कि आगामी 16 सितंबर से रायगढ़ जिले से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा और इसके बाद प्रदेश के सभी बड़े जिलों में “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान को और मजबूत किया जाएगा।




