छत्तीसगढ़

शराबी दामाद ने कुल्हाड़ी से की सास की निर्मम हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

Advertisement

धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शराब के नशे में धुत एक दामाद ने अपनी ही सास की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान 40 वर्षीय जगोतीन बाई कमार, पति गुलापु कमार, निवासी हिन्छापुर के रूप में हुई है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सुरेश कमार सुबह से ही शराब पीकर अपनी पत्नी कुलेश्वरी कमार के साथ विवाद और मारपीट कर रहा था। मारपीट से परेशान पत्नी घर छोड़कर भाग गई। इसके बाद आरोपी अपनी पत्नी की तलाश करते हुए सास के घर पहुँचा और उससे पूछताछ करने लगा। जब सास ने उसे डांटा और रोकने की कोशिश की तो आरोपी आपा खो बैठा और अपने पास रखी कुल्हाड़ी से गले, दाहिने कान के नीचे और पीठ पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं आरोपी सुरेश कमार को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button