छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे रेड अलर्ट, भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से बेहद अहम रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर सीधे छत्तीसगढ़ में दिखाई दे रहा है। बस्तर से सरगुजा तक कई इलाकों में पिछले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश हुई है। सिर्फ सुकमा में 21 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, वहीं बस्तानार, लोहांडीगुड़ा और दंतेवाड़ा समेत कई जिलों में 5 से 20 सेंटीमीटर तक पानी गिरा है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सिस्टम बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों पर ज्यादा असर डालेगा। लोगों को नदी-नालों और पुल-पुलियों के आसपास सतर्क रहने की अपील की गई है।विभाग ने साफ किया है कि सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर होगा, लेकिन अगले 48 घंटे तक खतरा बरकरार रहेगा। ऐसे में लोगों से अपील है कि मौसम विभाग की चेतावनी को हल्के में न लें।




