गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

एक ही परिवार के 4 मासूम नाले में बहे, 3 की मौत, 1 लापता…

(शैलेष सोनी) : बिलासपुर जिले के खोंगसरा स्थित मरही माता मंदिर में बारिश कहर बनकर टूटी। दर्शन करने पहुँचे एक ही परिवार के चार मासूम बच्चे अचानक उफने नाले में बह गए। हादसे में अब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि एक बच्चा अब भी लापता है।

Advertisement

 

Advertisement

दरअसल, बलौदाबाज़ार जिले के भाटापारा निवासी धुर्व परिवार अपने बच्चों के साथ माता मरही मंदिर दर्शन करने आया था। तभी अचानक तेज बारिश से पास का नाला उफान पर आ गया और देखते ही देखते चार बच्चे उसमें बह गए।

 

हादसे में जिन मासूमों की मौत हुई है उनके नाम हैं –
गौरी धुर्व (13 वर्ष),
निशांत धुर्व (5 वर्ष),
मुस्कान धुर्व (13 वर्ष)।
चौथे बच्चे की तलाश अब भी जारी है।

 

फिलहाल प्रशासन ने रेस्क्यू टीम तैनात की है और लापता बच्चे की तलाश जारी है। लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने इलाके में मातम का माहौल बना दिया है।

Related Articles

Back to top button