अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, आरोपी के पास से 10 लीटर महुआ शराब जब्त.…

(हिमांशु मसीह) : मुंगेली। कलेक्टर मुंगेली के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर साय के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 19 अगस्त 2025 को गश्त के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
गश्त के दौरान बुधवारा मार्ग में थाना लोरमी क्षेत्र के निवासी आरोपी लाल दास बंजारे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के थैले से एक प्लास्टिक बैग में रखे हुए कुल 10 नग पाउच बरामद किए गए। प्रत्येक पाउच में 1 लीटर कच्ची महुआ मदिरा भरी हुई थी। इस प्रकार कुल 10 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत गैरजमानती अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में लोरमी प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक अमित शाह और आबकारी कांस्टेबल हरि चरण खूँटे की भूमिका सराहनीय रही।




