छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 55% DA

छत्तीसगढ़ की कैबिनेट बैठक से कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है।
अब छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को केंद्र सरकार के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। यह फैसला राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
सरकार के इस कदम से कर्मचारियों की जेब में सीधे फायदा पहुंचेगा और त्यौहारी सीजन से पहले यह बड़ा तोहफा माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और समय-समय पर उनके हित में सकारात्मक फैसले लिए जाते रहेंगे।यह घोषणा होने के साथ ही अब छत्तीसगढ़ कर्मचारी भी महंगाई भत्ते के मामले में केंद्र के बराबरी पर पहुंच गए हैं।




