छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ बारिश का संभावना….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : “छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। अगले पांच दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान की गतिविधियों के बने रहने की संभावना जताई गई है। वहीं 6 अगस्त से पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ वर्षा की स्थिति बन सकती है।”मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग संभागों में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश की अलग-अलग तीव्रता देखने को मिली।””बीते 24 घंटों में दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर और सरगुजा संभाग में अनेक स्थानों पर मध्यम बारिश हुई। बलरामपुर जिले के एक-दो इलाकों में भारी वर्षा भी देखने को मिली।”

Advertisement

 

Advertisement

 

“प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रायपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री पेण्ड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया। “बलरामपुर और कुसमी में 11 सेमी, चांदो में 5 सेमी, चलगली, पौड़ी उपरोड़ा और दौरा कोचली में 4 सेमी, अंबिकापुर, रामानुजगंज, सामरी, रघुनाथनगर और रामचंद्रपुर सहित कई इलाकों में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।”

 

“6 अगस्त से पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है।” आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। साथ ही एक-दो स्थानों पर वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।”

 

“प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में अगले पांच दिन तक आंधी-तूफान की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है।””मानसून द्रोणिका वर्तमान में अमृतसर से होते हुए अरुणाचल प्रदेश तक फैली हुई है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर भी ऊपरी हवा की एक अन्य द्रोणिका सक्रिय है।”

 

 

Related Articles

Back to top button