छत्तीसगढ़

दिल्ली से लौटे सीएम विष्णुदेव साय, पीएम मोदी को अटल रजत जयंती महोत्सव का दिया न्योता

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली प्रवास से रायपुर लौट आए हैं। राजधानी लौटने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें राज्य में आयोजित होने वाले अटल रजत जयंती महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि इस दौरान उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात हुई। इन बैठकों में प्रदेश के विकास, आगामी योजनाएं और लंबित परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।सीएम साय ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button