छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मॉनसून की रफ्तार धीमी, अगले 5 दिन तक बारिश के आसार, कुछ जगहों पर भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में मॉनसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है, लेकिन कुछ इलाकों में बादल अब भी मेहरबान हैं।अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा मेघगर्जन की संभावना जताई गई है।

Advertisement

 

Advertisement

वहीं, मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी देखी जा सकती है। पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। जबकि बलरामपुर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रायपुर में और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री वर्ग व पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

 

मानसून द्रोणिका इस समय श्री गंगानगर से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है।
इस सिस्टम के चलते आने वाले दिनों में कहीं-कहीं मेघगर्जन और वज्रपात के आसार हैं। 2 अगस्त को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।साथ ही एक-दो जगहों पर भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। सावधानी बरतें और मौसम विभाग के अलर्ट को नजरअंदाज़ न करें। छत्तीसगढ़ में कहीं रुक-रुक कर तो कहीं जमकर बारिश के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button