छत्तीसगढ़

पत्रकार हत्याकांड मामले में PWD के 5 अधिकारी गिरफ्तार….

 

Advertisement

बीजापुर – पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में जांच टीम ने बड़ा खुलासा करते हुए लोक निर्माण विभाग के पांच अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें दो रिटायर्ड कार्यपालन अभियंता (ईई), एक वर्तमान ईई, एक एसडीओ और एक सब इंजीनियर शामिल हैं।

Advertisement

 

हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन की न्यायिक रिमांड पर लिया है। बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गोवर्ना ने इन गिरफ्तारियों की पुष्टि की है। पुलिस का मानना है कि इन अधिकारियों की भूमिका सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और पत्रकार की हत्या में संदिग्ध है।

 

पत्रकार मुकेश चंद्राकर लगातार घटिया सड़क निर्माण और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। वे सोशल मीडिया और अपने वीडियो पोर्टल पर ठेकेदार की पोल खोलने वाली रिपोर्ट्स प्रकाशित कर रहे थे। इसी वजह से मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर, जो मुकेश का रिश्तेदार भी है, ने कथित रूप से उनकी हत्या करवा दी।

 

हत्याकांड के बाद उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर पहले ही दो अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अब इस मामले में हुई ताज़ा गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है। पुलिस इस दिशा में और भी बड़ी कार्रवाई की संभावना जता रही है।

Related Articles

Back to top button