छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट : सरगुजा और बिलासपुर संभाग में भारी वर्षा की चेतावनी….

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के लिए जारी किया है एक ताज़ा अलर्ट अगले 48 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी वर्षा, गरज-चमक और तेज़ अंधड़ की संभावना है।

Advertisement

उत्तर झारखंड और उससे सटे दक्षिण बिहार पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जो अगले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर आगे बढ़ने वाला है। इसके प्रभाव से मानसून द्रोणिका बीकानेर, उत्तर राजस्थान, हमीरपुर, झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

16 जुलाई को प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज-चमक और तेज़ हवाओं की संभावना जताई गई है। सरगुजा और उससे लगे बिलासपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और वज्रपात की भी आशंका है। 17 जुलाई से दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा गतिविधियों में तेज़ी आने की संभावना है।

मौसम विभाग की चेतावनी:
राज्यवासियों से अपील है कि वे मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें, विशेषकर किसान, राहगीर और खुले क्षेत्रों में रहने वाले लोग।

Related Articles

Back to top button