छत्तीसगढ़

मानसून की रफ्तार हुई धीमी, इन इलाकों में बारिश की संभावना…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। जहां मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधि में कमी आई है, वहीं सरगुजा संभाग में बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है।

Advertisement

अगले चार दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधि में कमी रहने की संभावना है।
वहीं सरगुजा संभाग के जिलों में अगले एक सप्ताह तक मध्यम वर्षा का दौर जारी रह सकता है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। दुर्ग में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.2°C और पेण्ड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2°C रिकॉर्ड किया गया।

Advertisement

सिनोप्टिक सिस्टम के अनुसार उत्तरी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मानसून द्रोणिका रेखा बीकानेर, ग्वालियर, बांदा, सीधी, जमशेदपुर, दीघा होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है, जो समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक सक्रिय है। यह प्रणाली दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकी हुई है, जिससे प्रदेश में नमी और अस्थिरता बनी हुई है।

प्रदेश के कुछ स्थानों पर सोमवार को हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। सोमवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और मेघगर्जन की चेतावनी जारी की गई है। 2 दिनों के बाद भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी रहेगी। कहीं-कहीं पर भारी बारिश और गर्जना भी हो सकती है। फिलहाल छत्तीसगढ़ में कुछ हिस्सों को छोड़कर मानसून थोड़ा धीमा पड़ा है, लेकिन सरगुजा सहित उत्तरी जिलों में रफ्तार कायम है।

Related Articles

Back to top button