छत्तीसगढ़

BREAKING : IAS अमिताभ जैन बने रहेंगे मुख्य सचिव….

 

Advertisement

रायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन फिलहाल अपने पद पर बने रहेंगे। सोमवार दोपहर हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में उनके सेवा विस्तार पर मुहर लगा दी गई। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने भी राज्य सरकार के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है।

Advertisement

गौरतलब है कि अमिताभ जैन वर्ष 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में राज्य के मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब सेवा विस्तार मिलने के बाद वे आगामी कुछ समय तक इसी पद पर कार्यरत रहेंगे। कैबिनेट के इस फैसले से प्रशासनिक निरंतरता को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button