देश

रुद्रप्रयाग में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में समा गई यात्रियों से भरी बस, 3 की मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार सुबह-सुबह बड़ा अनर्थ हो गया। जिले के घोलतीर में उफनती अलकनंदा नदी में एक पूरी बस समा गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 9 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। दोनों घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर SDRF की टीम मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फिलहाल 10 यात्री लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए हर सभंव कोशिश की जा रही है।

Advertisement

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि बस में राजस्थान के 7, मध्य प्रदेश के तीन, गुजरात के सात, महाराष्ट्र के दो यात्री सवार थे और ड्राइवर हरिद्वार का था।

Advertisement

कुल 31 यात्रियों की क्षमता वाली मिनी बस में, हादसे के समय चालक समेत 20 श्रद्धालु सवार थे और वह बदरीनाथ धाम की ओर जा रही थी। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के पास मिनी बस ट्रक की टक्कर से खाई में जा गिरी। बस में 20 लोग सवार बताए जा रहे हैं जिनमें से सात लोग बस के ऊपर ही छटक गए। बाकी पूरी बस नदी में समा गई। बताया जा रहा है कि यात्री केदारनाथ से यात्रा करने के बाद रात को रुद्रप्रयाग रुके थे। आज सुबह बद्रीनाथ के लिए रवाना हुए थे लेकिन गोचर के पास अचानक ट्रक की टक्कर से बस खाई में जा गरी और उसके बाद अलकनंदा नदी में समा गई।

चारधाम यात्रा पर आया था उदयपुर का परिवार
राहत एवं बचाव कार्यों में नदी का तेज बहाव चुनौती बना हुआ है लेकिन बचाव दल स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लगातार श्रद्धालुओं की खोजबीन कर रहे हैं। वाहन में राजस्थान के उदयपुर का एक परिवार भी था जो चारधाम यात्रा पर आया था।

Related Articles

Back to top button