बिलासपुर

उसलापुर स्टेशन पर एमआरपी से ज्यादा दाम पर बेची पानी की बोतल, स्टॉल किया सील

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – उसलापुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक वेंडर द्वारा ₹15 एमआरपी वाली पानी की बोतल ₹20 में बेची जा रही थी। शिकायत के बाद जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने संबंधित स्टॉल को सील कर दिया है।

Advertisement

यात्रियों की शिकायत पर रेल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उस वेंडिंग स्टॉल की जांच कराई, जहां पानी की बोतल अधिक दाम पर बेची जा रही थी। जांच में पुष्टि होने के बाद तुरंत प्रभाव से स्टॉल को सील कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह मामला उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है और दोषियों पर नियमानुसार आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यदि कहीं भी एमआरपी से अधिक मूल्य वसूली होती है, तो उसकी शिकायत तुरंत दर्ज करें। इस प्रकार की सख़्त कार्रवाई से अन्य वेंडर्स को भी चेतावनी मिली है।

Related Articles

Back to top button