देश

रॉबर्ट वाड्रा को ईडी ने फिर भेजा समन….

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को संजय भंडारी केस में फिर से समन भेजा है। ईडी ने वाड्रा को केस के बारे में पूछताछ के लिए कल का समन भेजा है। आपको बता दें कि पिछले मंगलवार को भी ED ने रॉबर्ट वाड्रा को समन भेजा था लेकिन तब वाड्रा ने पूछताछ ज्वाइन नहीं की थी। इस कारण अब ईडी ने एक बार फिर से समन भेजा है और वाड्रा को 17 जून को बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने को कहा है।

Advertisement

दरअसल, ये पूरा मामला संजय भंडारी केस से जुड़ा हुआ है जो कि एक हथियार सलाहकार है और ब्रिटेन में रहा है। संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ करेगी। इस केस की जांच PMLA के तहत की जा रही है। इससे पहले वाड्रा को 10 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि, वाड्रा ने नौ जून को उनमें फ्लू जैसे लक्षण की बात कही थी और प्रोटोकॉल के मुताबिक, कोविड जांच कराई थी।

Advertisement

 

Related Articles

Back to top button