जशपुर

ऑपरेशन शंखनाद : 17 गौवंश मुक्त, एक फरार तस्कर गिरफ्तार

जशपुर पुलिस का “ऑपरेशन शंखनाद” लगातार जारी है। बीते दो दिनों में थाना लोदाम और चौकी मनोरा क्षेत्र में 17 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। मनोरा क्षेत्र से 14 और लोदाम से 3 गौवंश छुड़ाए गए।

Advertisement

लोदाम में एक पुराने मामले में फरार चल रहे तस्कर चरकू उर्फ सरफराज को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों मामलों में आरोपियों पर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत अब तक 1000 से अधिक गौवंशों को बचाया गया है और 124 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button