देश
फिर ठप हुआ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, यूजर्स परेशान..

Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक बार फिर से दुनियाभर के यूजर्स के लिए डाउन हो गया है। यूजर्स ऐप के साथ-साथ डेस्कटॉप दोनों ही वर्जन पर समस्या का सामना कर रहे हैं।
डेक्सटॉप पर पूरी फीड ब्लैंक हो गई है और केवल Retry का ऑप्शन ही दिख रहा है। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, शाम 6 बजे के आसपास आउटेज का पीक देखा गया और इसके दौरान सबसे ज्यादा शिकायती मिली।




