देश

केरल में अगले 24 घंटे में आने वाला है मॉनसून, इन 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

भारत में इस वर्ष मॉनसून ने समय से पहले दस्तक दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, केरल में मॉनसून 24 घंटे के भीतर पहुंच सकता है, जो सामान्य तिथि 1 जून से लगभग एक सप्ताह पहले है। यह 16 वर्षों में सबसे जल्दी आगमन है, पिछली बार 2009 और 2001 में मॉनसून 23 मई को पहुंचा था।

Advertisement

मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी और हिमाचल प्रदेश में हल्की और गरज के साथ बौछारों की चेतावनी दी है। बिहार, झारखंड और ओडिशा में 26 मई तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

Advertisement

अरब सागर में एक दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है, जो 24 मई तक गहरा हो सकता है। इससे समुद्र में हलचल बढ़ सकती है और खासतौर पर तटीय इलाकों में मौसम खराब हो सकता है। IMD ने 15 राज्यों में 24 मई को बारिश की चेतावनी जारी की है। विशेषकर केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अत्यधिक वर्षा की संभावना है।

Related Articles

Back to top button