जांजगीर-चाम्पा

ड्यूटी के दौरान रायफल छोड़कर सो रहे आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड….

जांजगीर-चाम्पा जिले में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

Advertisement

आरक्षक नंद कुमार राठौर, जो 11वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुटपुरा में पदस्थ है, उसकी ड्यूटी पुलिस अधीक्षक बंगले में रात्रि सुरक्षा गार्ड के रूप में लगाई गई थी। 22 मई की रात वह ड्यूटी के दौरान रायफल को अन्यत्र रखकर सोता पाया गया।

Advertisement

इस गंभीर लापरवाही पर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक को निलंबित कर दिया। एसपी ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही और सुरक्षा में चूक किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

Related Articles

Back to top button