बिलासपुर

यात्रा करने से पहले पढ़े ये खबर, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द…

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य के तहत निपनिया यार्ड ईस्ट एंड पर गर्डर डी-लांचिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते अप और मिडिल लाइन पर ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं।

Advertisement

रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह ब्लॉक 20 और 21 मई की रात्रि 9 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 1 बजकर 30 मिनट तक, तथा 4 बजे तक अपलाइन पर रहेगा। वहीं, मिडिल लाइन पर ब्लॉक रात 9:30 बजे से लेकर 12:55 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस ब्लॉक के दौरान कुछ पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है।

Advertisement

रद्द की गई ट्रेनों की सूची इस प्रकार है: रद्द की गई गाड़ियाँ

• 21 मई 2025 को गाड़ी संख्या 58201, बिलासपुर से रायपुर पैसेंजर
• 21 मई 2025 को गाड़ी संख्या 58207, रायपुर से जूनागढ़ रोड पैसेंजर
• 22 मई 2025 को गाड़ी संख्या 58208, जूनागढ़ रोड से रायपुर पैसेंजर
• 22 मई 2025 को गाड़ी संख्या 58204, रायपुर से कोरबा पैसेंजर

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया जा रहा है।

 

 

Related Articles

Back to top button