बिलासपुर

सुशासन तिहार : सीएम साय ने समाधान शिविर में सुनी जनता की समस्याएं, ग्रामीणों में दिखा उत्साह

बिलासपुर में सुशासन तिहार-2025 का तीसरा चरण आज खास रहा, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आमागोहन पहुँचे। उनके आगमन से पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखा गया।

Advertisement

कोटा क्षेत्र के आमागोहन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आमागोहन क्लस्टर के 11 गांवों के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याएं और माँगें सीधे सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

Advertisement

ग्रामीणों के चेहरों पर मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर साफ झलकती खुशी देखने को मिली। लोगों ने बताया कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री को इतनी नजदीकी से अपनी बात कहते देखा है।सुशासन तिहार का यह आयोजन प्रशासनिक पारदर्शिता और जनसंवाद की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button