केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को खूब भाए “जशप्योर” के उत्पाद…..

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के अद्वितीय स्वाद और संस्कृति की खुशबू दिल्ली तक पहुंच रही है। आज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को “जशप्योर” ब्रांड के शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों से सुसज्जित एक खास टोकरी भेंट की गई।
इस टोकरी में स्व सहायता समूह की आदिवासी महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पाद शामिल थे—जैसे छींद कांसा की टोकरी, डेकी, कुटा, जवां फूल चावल, ग्रीन टी गिफ्ट पैकेट, टाऊ पास्ता, टाऊ महुआ कुकीज, महुआ गोंद लड्डू, रागी-मखाना लड्डू, महुआ से निर्मित च्यवनप्राश, शीरप, शहद और चाय।
श्री चौहान ने इन उत्पादों की जानकारी बेहद जिज्ञासापूर्वक ली और आदिवासी महिलाओं के परिश्रम, आत्मविश्वास और कौशल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ये उत्पाद केवल स्वाद नहीं, बल्कि समर्पण और स्वावलंबन का प्रतीक हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे रही है, जिससे आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सके।




