छत्तीसगढ़बलरामपुर

रेत तस्करों का कहर: पेट्रोलिंग के दौरान आरक्षक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या

बलरामपुर जिले में रेत माफियाओं की हैवानियत सामने आई है। सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम लिबरा में कनहर नदी से अवैध रेत खनन की सूचना पर रविवार रात पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान तस्करी रोकने की कोशिश कर रहे आरक्षक शिव बचन सिंह (43) को ट्रैक्टर चालक ने कुचल दिया।

Advertisement

आरक्षक ने जैसे ही ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, चालक ने वाहन नहीं रोका और उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल आरक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दिव्य कांत पांडेय मौके पर पहुंचे। फिलहाल ट्रैक्टर चालक फरार है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button